महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 मई। शहर के वार्डों में तीन अलग-अलग स्थानों में 5 लाख की लागत से सडक़ और पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग एवं पार्षदों की मौजूदगी में भूमिपूजन हुआ। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। महासमुंद जिला सहित पूरे प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी प्रकार शहर में हर गली मोहल्ले में सडक़ बनाया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा पर काम किया है। जिसका प्रमाण भी लोगों के जीवन में दिखाई दे रहा है। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा किसी भी शहर का विकास वहां की सडक़ों को देखकर लगाया जा सकता है। महासमुंद नगर पालिका सीमा के प्रत्येक वार्डों सडक़, पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था में बेहतर काम किया है।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर, देवीचंद राठी, पवन पटेल, हफीज़ कुरैशी, संदीप घोष, रिंकू चंद्राकर, प्रीति मक्कड़, एल्डरमेन सुनील चंद्राकर, हिरा बंजारे, संजय शर्मा, पप्पू ठाकुर, पूर्व पार्षद शोभा शर्मा, बादल मक्कड़, जसवीर मक्कड़, रणजीत मक्कड़, बलराम लालवानी, मुन्ना ठाकुर, महेन्द्र सिक्का,हनिश बग्गा, जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।