महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मई। किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने बताया कि महामाया एग्रोटेक की नीलाम से प्राप्त राशि मंडी बोर्ड रायपुर के माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति महासमुद्र को प्राप्त हुई राशि 1 करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपए में से 3 प्रतिशत नीलाम प्रक्रिया की राशि घटाने के बाद मूल राशि का 79 प्रतिशत 1 करोड़ 28 लाख 82715 रुपए का भुगतान मंगलवार 9 मई को दोपहर 1 बजे कृषि उपज मंडी महासमुंद में किसानों को प्रथम किस्त भुगतान के रूप में चेक वितरण किया गया।
जिसमें गोवर्धन चन्द्राकर पारागांव आरंग 13 लाख 41 हजार 081, मनश्याम चन्द्राकर बकमा 7 लाख 53 हजार 413, दिलीप कुमार चन्द्राकर खरोरा 4 लाख 70 हजार 097, पवन चन्द्राकर खरोरा 51 हजार 066, कौतुकमनी चन्द्राकर नांदगांव 2 लाख 60 हजार 561, सुरेश कुमार चन्द्राकर बेलसोण्डा 1 लाख 30 हजार 647, भरत चन्द्राकर अरंड 9 लाख 47 हजार 386, गेंदलाल चन्द्राकर अरंड 2 लाख 22 हजार 385, डोमनलाल चन्द्राकर अरंड 2 लाख 03 हजार 253, राजेन्द्र कुमार चन्द्राकर बेलसोंडा 2 लाख 86 हजार 224, राजू चन्द्राकर बेलसोण्डा 61 हजार 455, हीरालाल धीवर बेलसोण्ड 2 लाख 37 हजार, का चेक दिया गया।
इसी तरह पोषण लाल चन्द्राकर परसदा आरंग को 6 लाख 76 हजार 436, बंशीलाल साहू आरंग 3 लाख 95 हजार, संतोष चन्द्राकर बेमचा 2 लाख 29 हजार 893, सोहन चन्द्राकर बेमचा 55 हजार 786, चंद्रहास चन्द्राकर बेमचा 48 हजार 513, मिलऊ राम चन्द्राकर बेमचा 1 लाख 77 हजार 605, भरतलाल साहू साराडीह 1 लाख 14 हजार 502 सहित 57 किसानों को 1 करोड़ 23लाख 13 हजार 548 रुपए का चेक होरा बजारे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी महासमुंद, रामलाल साहू सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद, किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छग किसान मजदूर ए महासंघ के संचालक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल साहू की उपस्थिति में दी गई है।