महासमुन्द

कर्नाटक में हार के डर से बीजेपी नेता राठौर कर रहे खडग़े की हत्या की साजिश-विनोद
10-May-2023 9:10 PM
कर्नाटक में हार के डर से बीजेपी नेता राठौर कर रहे खडग़े की हत्या की साजिश-विनोद

महासमुंद, 10 मई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और उनके परिवार की हत्या की साजिश से सम्बंधित कथित वायरल ऑडियो पर चित्तपुर के बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

श्री चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व उनके परिवार को मारने के उद्देश्य से हत्या की साजिश भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा की जा रही है। राठौर के कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हुआ है कि हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा है। श्री खडग़े ने कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष से अपनी राजनीति करियर की शुरुआत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का सफर अपनी मेहनत से तय किया है।

उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोगों को जब लगने लगा कर्नाटक विधानसभा में हार सुनिश्चित है, तब हर बार की तरह नया पैंतरा खेलते हुए धर्म की आड़ में लोगों को भडक़ाने की असफल कोशिश की जा रही है। ताकि बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार से बच जाए। परंतु हार सुनिश्चित देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या करने का षड्यंत्र भी करने लगे हैं।


अन्य पोस्ट