महासमुन्द
24 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल पर है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई। परीवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत पंचायत सचिव पिछले 14 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर हंै। पंचायत सचिवों ने मांग पूरी न होने पर कल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
मालूम हो कि विगत 16 मार्च से ब्लॉक मुख्यालयों में सचिव काम बंद, कलम बंद हड़ताल पर हंै। हड़ताल के 53 वें दिन तक मांगें पूरी न होने पर उन्होंने 24 अप्रैल से खरोरा के शहीद स्मारक के पास क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। इस भूख हड़ताल का आज 15 वें दिन है।
पंचायत सचिवों के हड़ताल में जाने से शासन की महत्वाकांक्षी योजना सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित अनेक कार्य प्रभावित हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सचिवों की हड़ताल में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
सचिवों का कहना है कि भले ही शासन ने उनके स्थान पर करारोपण अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। लेकिन अनेक ग्राम ऐसे भी हैं, जहां अब भी सचिव नहीं हैं। जिससे कामकाज ठप है। सचिवों ने कल पटवारी कार्यालय स्थित धरना स्थल से दोपहर दो बजे रैली निकाली, जो कलेक्टोरेट पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।