महासमुन्द

आईपीएल मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार
09-May-2023 2:44 PM
आईपीएल मैच पर ऑनलाईन  सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई।
महासमुंद पु्लिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी राजस्थान रॉयल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य क्रिकेट मैच में रुपए का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सट्टा-पट्टी, मोबाइल, टीवी, नगदी रकम बरामद किया है। 

पुलिस के अनुसार 7 मई को सायबर सेल टीम एवं थाना महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि महासमुंद एकता चौक के पास अपने घर में 1 व्यक्ति मोबाइल, टीवी के माध्यम से भारी मात्रा में ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट का जुआ खेला रहा है। उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं थाना महासमुंद पुलिस की टीम ने आरोपी के घर में दबिश दी। वहां एक व्यक्ति क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विरेन्द्र कुमार साहू (34 वर्ष) वार्ड नं. 10 महासमुंद बताया है। 

घर में छापे के दौरान आरोपी राजस्थान रॉयल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य चल रहे क्रिकेट आईपीएल मैच में ऑनलाईन मोबाइल से, टीवी चालू कर क्रिकेट मैच देखकर मैच के टॉस, बैटिंग, बॉलिंग, ओवर,रन आदि के आधार पर रुपए का दांव लगाकर मैच में हार-जीत का जुआ खेल जारी रखा हुआ था। आरोपी को रंगे हाथों पकड़ कर उसके कब्जे से एक नग डॉट पेन, दो नग सट्टा-पट्टी, 2 नग मोबाईल कीमती 12 हजार रुपए, एलजी कम्पनी का एलईडी टीवी कीमती करीबन 15 हजार रुपए, रिमोट, नगदी रकम 5 हजार 580 रुपए कुल कीमती 32 हजार 580 रुपए मिला। आरोपी के विरुध्द जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6,7 के तहत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 


अन्य पोस्ट