महासमुन्द

विहिप-बजरंगदल ने फूंका कांग्रेस का पुतला
08-May-2023 2:46 PM
विहिप-बजरंगदल ने फूंका कांग्रेस का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के ग्रामीण प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने झलप चौक में कांग्रेस का पुतला दहन शनिवार को किया। 

बजरंग दल के जिला संयोजक इवन साहू ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने जन घोषणा पत्र में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही। बजरंग दल की तुलना छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अनेक राज्य में प्रतिबंधित करने व देशद्रोही आतंकी संगठन से तुलना की जा रही है। यह बहुत ही अपमान जनक है। पुतला दहन के दौरान पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुआ। 

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गेश पटेल, एस कुमार बरिहा, कान्हा धुव, दुर्गेश यादव, सागर ध्रुव, आयुष कुमार सागर, भोज राज सेन, अमित देवांगन आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट