महासमुन्द
79 फीसदी राशि प्रथम किस्त के रूप में कल महासमुंद मंडी में होगा चेक वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई। किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने बताया है कि महामाया एग्रोटेक की नीलामी से प्राप्त राशि मंडी बोर्ड रायपुर के माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद को प्राप्त हो चुकी है।
राशि 1 करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपए में से 3 प्रतिशत नीलाम प्रकिया की राशि घटाने के बाद मूल राशि का 79 प्रतिशत 1 करोड़ 28 लाख 82 हजार 715 रुपए का भुगतान 12 मई 2023 को सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी महासमुंद में किसानों को प्रथम किस्त भुगतान के रूप में चेक वितरण किया जाएगा।
मालूम हो कि पिछले 10 मार्च 2023 को नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद,रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद रामलाल साहू, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर,छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही,अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, भुगतान अप्राप्त किसान रूपन लाल, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों की बकाया भुगतान मूलधन राशि 1 करोड़ 61 लाख 75हजार 282 रुपये एवं ब्याज की राशि 8 लाख 08 हजार 764 रुपए, कुल राशि 1 करोड़ 69 लाख, 84 हजार 046 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार साराडीह ग्राम पंचायत भवन में नीलामी की कार्रवाई की गई थी।
जिसमें महामाया एग्रोटेक निर्मित बिल्डिंग व भूमि का आधार मूल्य 1करोड़ 29 लाख रुपए के विरुद्ध यशवंत चन्द्राकर पिटियाझर महासमुंद ने अधिकतम बोली भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिसहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर ने 1 करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपए में खरीद लिया था।
बाकी राशि की वसूली के लिए ग्राम साराडीह स्थित साईं कृपा राईस मिल निर्मित बिल्डिंग 775.44 वर्ग मीटर एवं भूमि तथा ग्राम बनसिवनी स्थित कृषि 11 एकड़ को भी नीलाम किया गया है। किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने बताया है कि महामाया एग्रोटेक की नीलामी से प्राप्त राशि मंडी बोर्ड रायपुर के माध्यम से कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद को प्राप्त हो चुकी है। राशि 1 करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपए में से 3 प्रतिशत नीलाम प्रकिया की राशि घटाने के बाद मूल राशि का 79 प्रतिशत 1 करोड़ 28 लाख 82 हजार 715 रुपए का भुगतान 12 मई 2023 को सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी महासमुंद में किसानों को प्रथम किस्त भुगतान के रूप में चेक वितरण किया जाएगा।