महासमुन्द

सरायपाली व बागबाहरा पुलिस ने चोरी की 10 बाइक समेत 3 आरोपी पकड़े
07-May-2023 4:25 PM
सरायपाली व बागबाहरा पुलिस ने चोरी  की 10 बाइक समेत 3 आरोपी पकड़े

चिंवराखुटा के जंगल, घर में बाड़ी में छुपाया था 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 7 मई।
सरायपाली व बागबाहरा पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तलाशी के दौरान 10 बाइक जब्त की गई है। तीनों के खिलाफ  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर की बाइक में घूमते हुए बाइक बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे रहे हैं। टीम ने बाजार पारा साई मंदिर के पास घेराबंदी कर ग्राम जितपाली थाना सोहेला बरगढ़ ओडिशा निवासी गणेश साहू 28 साल, सुरंगीपाली थाना बसना हाल मुकाम भाटेनडूंगरी थाना सोहेला जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी राजकुमार 21 साल को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई से पूछने पर बताया कि बंजारीनाका व चिंवराखुटा के जंगल में 4 दोपहिया वाहन छुपा कर रखा है तथा अन्य साथी राजकुमार यादव के साथ मिलकर सरायपाली, बसना, सिंघोड़ा से वाहन चोरी कर अपने गांव सुरंगीपाली घर में बाड़ी में 4 बाइक बेचने के लिए छुपाया है। 

टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल व घर से 9 नग बाइक जब्त की है। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। बागबाहरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 12 तेंदूलोथा निवासी नाम सुनील पटेल 24 साल को भी हिरासत में लिया और वहीं बाइक भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। 

बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया है कि 3 मई को रायपुर निवासी फोटोग्राफर सूरज पाटकर अपनी बाइक से ग्राम तेन्दूलोथा बागबाहरा आया था। गांव के संतोष निर्मलकर के घर के सामने बाइक खड़ी कर बारात चला गया। 4 मई को वापस आया तब बाइक खड़ी थी। रात में वह सोने के लिए घर चला गया। दूसरे दिन 5 मई सुबह 5 बजे उठकर अपनी बाइक के पास गया तो देखा कि वहां पर बाइक नहीं थी। आसपास पतासाजी के बाद पता नहीं चला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की और मुखबिर चोरी की 9 नग मोटर साइकल के साथ हिरासत में लिया है। चोरी गई सभी वाहन बिना नंबर के थे, चेचिस नंबर के मिलान के बाद बरामद किए गए हैं। 
 


अन्य पोस्ट