महासमुन्द
बजरंग दल ने खडग़े-बघेल का पुतला फूंका
06-May-2023 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 6 मई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं भाजयुमो के संयुक्त तत्वावधान में बागबाहरा रेलवे स्टेशन चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े एवं मुख्यमंत्री बघेल का पुतला दहन किया गया।
ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा गत दिनों बजरंग दल पर बैन लगाने की बात अपने जन घोषणापत्र में कर्नाटक विधानसभा में कही है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे