महासमुन्द
सैय्यद शाह बाबा उर्स, महिलांग ने पेश की चादर
06-May-2023 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 मई। उर्स के पाक मौके पर कौमी एकता की मिशाल पेश करते हुए नगर में हजरत सैय्यद शाह बाबा मोहिय्यूद्दीन दस्तगीर चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग सहित समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मकदूम ग्रुप द्वारा सुफियाना कलाम पेश करते हुए चादर निकाली गई। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग के निवास से निकल कर यह यात्रा बिठोवा टॉकीज, अंबेडकर चौक, स्वामी चौक, नेहरू चौक से होते हुए दरगाह पहुंची, जहां चादर पोशी की गई। इस मौके पर पवन पटेल, हफीज़ कुरैशी, अमन चंद्राकर, मंगेश टांकसाले, मुन्ना देवार, शोभना यादव के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे