महासमुन्द
एसपी ने पुलिस जवानों की सुनीं समस्याएं
06-May-2023 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 मई। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह नियमित रूप से शुक्रवार को अर्डरली रूम का आयोजन कर जवानों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने कल जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जवानों की विभागीय एवं व्यक्तिगत परेशानियों समस्याएं सुनी और जल्द ही समस्यों के निराकरण का भरोसा दिया। उक्त ऑर्डरली रूम कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे, एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन, प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर, मोनिका श्याम, रक्षित निरीक्षक नितीश नायर तथा थाना प्रभारी कोतवाली अशोक वैष्णव उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे