महासमुन्द

बालकों के प्रारंभिक परीक्षण एवं मूल्यांकन को ले बाल संप्रेक्षण गृह में बैठक
06-May-2023 3:28 PM
बालकों के प्रारंभिक परीक्षण एवं मूल्यांकन को ले बाल संप्रेक्षण गृह में बैठक

महासमुंद, 6 मई। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे, रोहित कुमार वर्मा डीपीएम एनएचएम और डॉ. छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से बाल संप्रेक्षण गृह किशोर न्याय बोर्ड बरोंडा बाजार जिला महासमुंद में जिला स्तरीय पैनल समिति की बैठक हुई। जिसमें किशोर न्याय अधिनियम 2015 धारा 15-1 के अनुसार किसी बालक के द्वारा किये गये जघन्य अपराध की दशा में उनकी मानसिक और शारीरिक की क्षमता, किये गये अपराध के परिणाम को समझने की योग्यता और उन परिस्थितियों जिनमें अपराध किया था, के बारे में चर्चा हुई। 

यह बैठक किशोर न्याय बोर्ड के आदेशानुसार महासमुंद में आयोजित हुई। 
इस दौरान 5 बालकों का प्रारम्भिक परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया, जिसमें चार बालक और एक बालिका सभी की आयु लगभग 17 वर्ष से कम था, को सामान्य पाया गया। इनमें से एक बालक और एक बालिका को सामान्य मानसिक तनाव पाया गया। सभी को सामाजिक परमर्श दिया गया। 

मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय से डॉ. मनीषा मिंज, स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता राम गोपाल खूंटे, मनोवैज्ञानिक टिकेश्वरी गोस्वामी, नरेंद्र रावत बाल संरक्षण अधिकारी, वीरेंद्र साहू सहायक प्राध्यापक माता कर्मा कालेज महासमुंद व समस्त स्टाफ  का सहयोग रहा। 
 


अन्य पोस्ट