महासमुन्द
महासमुंद, 6 मई। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सा में मारपीट, घर में तोडफ़ ोड़ व लाठी से ट्रैक्टर को मारकर क्षति पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने पांच ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मालूम हो कि इस गांव में सप्ताहभर से गहमागहमी का माहौल है। चार दिन पहले ही मारपीट व तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है, वहीं पुलिस गांव में बैठक कर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांति का बनाए रखने की अपील कर रही है।
मालूूम हो कि ग्रामीणों को समझाइश देने के लिए गई डायल 112 की टीम पर पथराव व मारपीट की गई थी। पुलिस के अनुसार ग्राम रक्सा निवासी गुणसागर पटेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव का उसत पांडे 28 अप्रैल को अपने घर के गंदे पानी को मेरे घर तरफ मोड़ दिया। जिसे मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर से फेंक कर मारने की कोशिश की।