महासमुन्द

शौच के लिए निकले युवक पर ट्रैक्टर पलटी, मौत
06-May-2023 2:33 PM
शौच के लिए निकले युवक पर ट्रैक्टर पलटी, मौत

महासमुंद, 6 मई। तुमगांव थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट कृष्णकुंज के पास चक्का क्षतिग्रस्त हो जाने से ट्रैक्टर पैदल जा रहे युवक के ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

 पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि टोमेश दीवान पिता गुलाराम (18) तरपोंगी 8 फरवरी को कोडारनाला कृष्ण कुंज के पास शौच के लिए गया था। शौच के पश्चात पैदल आम बगीचा की ओर कच्ची रास्ते से जा रहा था, तभी उसी रास्ते से आ रही एक ट्रैक्टर के दाहिने साईड का चक्का क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर टोमेश दीवान के ऊपर पलट गया। इससे टोमेश के सीने एवं शरीर में चोटें आई थी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर चालक पर अपराध धारा 304, भादवि का घटित करना पाये जाने से पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट