महासमुन्द

70 लीटर शराब के साथ ओडिशा के 2 बंदी
06-May-2023 2:28 PM
70 लीटर शराब के साथ ओडिशा के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई।
जिला पुलिस की सांकरा टीम ने 70 लीटर चिड़ी छाप महुआ शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवराज बरिहा (24)  ढोढरकसा थाना सांकरा तथा डोलेश्वर साहू (23) जामपाली थाना झारबंद ओडिशा शामिल हैं। 

जानकारी अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से दो व्यक्ति डीलक्स मोटरसाइकिल में दारू लेकर आ रहे हैं। सांकरा स्टाफ  ने घेराबंदी कर ग्राम लारिपुर बहादुरपुर के बीच रोड किनारे के पास दो व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम देवराज बरिहा तथा डोलेस्वर साहू बताया। उनके वाहन से पुलिस ने  ओडिशा निर्मित देशी चिड़ी छाप 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।  बरामद शराब की कीमत 29 हजार 500 रुपए बताई गई है। 


अन्य पोस्ट