महासमुन्द

जिले में प्रतिदिन 700 से 1000 क्विंटल रोज गोबर खरीदी
06-May-2023 2:19 PM
जिले में प्रतिदिन 700 से 1000 क्विंटल रोज गोबर खरीदी

स्व सहायता समूह की महिलाएं  कर रही हैं खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 6 मई।
महासमुंद जिले की ग़ोठानों में गोबर खरीदी का कार्य स्व सहायता समूहों के द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन लगभग 700 से 1000 क्विंटल के बीच गोबर खरीदी का कार्य स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी नियमित एंट्री गोधन न्याय योजना के पोर्टल में की जा रही है। प्रतिदिन 300 से ज्यादा गौठानों में स्व सहायता समूहों के द्वारा गोबर खरीदी की जा रही है। वर्तमान में 250 से ज्यादा गौठानों में 2 क्विंटल या उससे अधिक की गोबर खरीदी प्रतिदिन हो रही है।

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल का कोई ख़ास असर गोबर खऱीदी पर नहीं पड़ा है। उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम सचिवों के द्वारा खरीदी किये जा रहे अवधि से ज्यादा गोबर खरीदा जा रहा है। अब तक जिले में कुल 5 लाख 69 हज़ार 5 सौ 56 क्विंटल 30 किलो गोबर खरीदी हो चुकी है। तथा कुल 140842. 23 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 31025. 28 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट तथा 1533 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस का उत्पादन हो चुका है । इनमें से 53166.14 क्विंटल का विक्रय हो चुका है। जो कि शासन के तय मापदण्ड के अनुरूप है।
 


अन्य पोस्ट