महासमुन्द
अशवन्त को युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी मिली
04-May-2023 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। अशवन्त तुषार साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, जिलाध्यक्ष धरमदास साहू की अनुशंसा से प्रदेश संयोजक पवन साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में महासमुंद जिला ग्राम अछोली निवासी तुषार साहू को प्रदेश संगठन सचिव बनाया है।
तुषार को भोरिंग परिक्षेत्र के अध्यक्ष ललित साहू, शेर परिक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. सुंदर लाल साहू, चिरको पटेवा परिक्षेत्र के अध्यक्ष जवाहर साहू, सिरपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष केशव साहू, युगल किशोर साहू, धनराज साहू, अजय साहू, शंकर साहू, योगेश साहू, कमल साहू, लेखू साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे