महासमुन्द
15 साल बाद भी 70 फीसदी पर निर्माण शुरू नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में कुल 104 उद्यमियों को विभाग ने लीज पर जमीन प्रदान की है। लेकिन इनमें से महज 30 फीसदी उद्यमियों ने यहां उद्योग शुरू किया है। अब भी 70 फीसदी जमीन पर निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे इतर अनेक बेरोजगार यहां लघु उद्योग के लिये जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र में लीज पर जमीन के लिये आवेदन कर रहे हैं फिर भी उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है। जो स्थिति आज से 5 साल पहले महासमुंद जिले में औद्योगिक क्षेत्र की थी, वही स्थिति आज भी है। फलस्वरूप यहां का औद्योगिक विकास नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ उद्यमियों को विभाग ने पूर्व में नोटिस जारी किया था। इसके बाद से प्लाटों पर निर्माण शुरू किया गया है। लगाए गए उद्योगों में अधिकांश उद्योग लघु उद्योग हैं। जबकि 2-3 बड़े उद्योग औद्योगिक क्षेत्र के बाहर हैं। चूंकि बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र 34 हेक्टेयर भूिम पर स्थापित है और अब यहां नए उद्यमियों के लिये जमीन नहीं है। अत: विभाग अब नए क्षेत्रों में जमीन तलाश कर रही है।
उद्योग विभाग अब दो साल की समय-सीमा के भीतर उद्योग स्थापित नहीं करने वाले लोगों को उद्योग लगाने का अवसर दे रहे हैं।
औद्योगिक विकास के लिए सरकार यहां उद्यमियों को करोड़ों रुपए की जमीन कौडिय़ों के दाम लीज पर दे रही है। लेकिन उद्योगपति उक्त जमीन पर न उद्योग लगा रहे हैं और न इसे छोडक़र अन्य इच्छुक के हितग्राही को दे रहे हैं। ऐसे लोगों को विभाग ने कह दिया है कि उद्योग नहीं लगाने पर आबंटित की गई लीज निरस्त कर दी जाएगी।
मालूम हो कि दो साल पहले भी यह चर्चा का विषय बना था कि जमीन कोलीज पर देने के मामले में नियम का पालन नहीं कराया जा रहा है। बिरकोनी में ज्यादातर प्रभावशाली लोगों को ही जमीन आबंटित की गई है। सीएसआईडीसी से अब ऐसे आबंटित जमीनों पर नियमानुसार समय-सीमा में उद्योग स्थापित नहीं होने के बाद भी आबंटन रद्द करने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
ज्ञात हो कि ओद्योगिक प्रायोजन के लिए आबंटित फर्म नवंबर 2007 से लेकर मई 2014 तक के हैं। इनमें अधिकतर फर्मों का आबंटन 2007 से लेकर 2009 के मध्य का है। लेकिन इन 100 फर्मों में से सिर्फ 25 यूनिट ही वर्तमान में बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन कर रहे हैं। जबकि 5 यूनिट बैंक से कर्जदार होकर बंद हो गई। 7 यूनिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष फर्मों ने जमीन सुरक्षित करने के लिए केवल अहाता बनाकर जमीन कब्जे में रखा है और काम अब तक प्रारंभ नहीं किया है।
लीज पर जमीन लेकर उद्योग नहीं लगाने वाले लोगों की वजह से बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र यूनिट लगाने के इच्छुक उद्यमियों को रिक्त भूमि नहीं मिल रही है। उत्सुक उद्यमी पीएसआईडीसी की उपेक्षा से हतोत्साहित हो रहे हैं। इस दिशा में कसावट पूर्ण कार्य के अभाव में 7.8 सालों में भी बिरकोनी का अपेक्षित औद्योगिक विकास नहीं हो पाया है। आज भी क्षेत्र के सैकड़ों बेराजगार नौजवान रायपुर, उरला में नौकरी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक प्रायोजन के लिए 100 और व्यावसायिक प्रयोजन के लिए 3 औद्योगिक प्रयोजन के लिए मात्र 25 उद्योग ही चल रहे 104 फर्मों को उद्योग तथा व्यावसाय के लिए बिरकोनी में भूमि का आवंटन किया गया है। 2007 से यह आवंटन है। लेकिन मात्र 25 यूनिट चालू है। 5 यूनिट बंद हो गई। 7 यूनिट फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है। जबकि 66 प्लाट अब भी खाली है। लोगों ने बाउंड्रीवाल करके छोड़ दिया है और वर्षों से यहां यूनिट नहीं लगाई गई है। हितग्राहियों को फाइनल नोटिस देक अंतिम समय-सीमा देना चाहिएए और त भी काम शुरू न हो तो अन्य को पारदर्शित के साथ जमीन आवंटित किया जा चाहिए।
इस मामले में जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चार-पांच दिनों के भीतर ही सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर जिन्होंने अब तक उद्योग की स्थापना नहीं की है, उत्पादन शुरू नहीं किया है, उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।