महासमुन्द
रायपुर स्टेशन से निकलने वाली गाडिय़ां महासमुंद स्टेशन से निकलेंगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। आगामी 9 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर स्पेशल ट्रेन महासमुंद स्टेशन में आकर समाप्त होगी। यह गाड़ी महासमुंद एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी। 5 व 10 मई को रायपुर से रवाना होने वाली 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन रायपुर के स्थान पर महासमुंद स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी रायपुर एवं महासमुंद के बीच रद्द रहेगी। 8 मई को लखनऊ से रवाना होने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस उसलापुर स्टेशन पर समाप्त होगी। यह गाड़ी उसलापुर-रायपुर के बीच रद्द रहेगी। आगामी 10 मई तक रायपुर से होकर महासमुंद और दुर्ग रेल रूट भी बंद रहेगी। इस दौरान दुर्ग से रायपुर और रायपुर से महासमुंद की ओर चलने वाली गाडिय़ों को रायपुर के बजाए पहले ही समाप्त कर दी जाएगी।
आज 4 व 9 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर स्पेशल महासमुंद स्टेशन समाप्त होगी। यह गाड़ी महासमुंद एवं रायपुर के बीच रद्द रहेगी। 5 व 10 मई को रायपुर से रवाना होने वाली 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन रायपुर के स्थान पर महासमुंद स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी रायपुर एवं महासमुंद के बीच रद्द रहेगी। 8 मई को लखनऊ से रवाना होने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस उसलापुर स्टेशन पर समाप्त होगी। यह गाड़ी उसलापुर-रायपुर के बीच रद्द रहेगी।