महासमुन्द
30 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार
03-May-2023 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 मई। महासमुंद जिले की पुलिस ने 30 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह केमार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु. अधिकारी पुलिस पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देश उक्त कार्रवाई की गई।
निरीक्षक गोपाल धुर्वे थाना प्रभारी पटेवा के मार्गदर्शन में 1 मई को मुखबिर सूचना पर आरोपी शंकर सहिस उम्र 35 साल निवासी कोमा थाना खल्लारी जिला महासमुंद को मोटर सायकल डिलक्स में अवैध रूप से बिक्री करने ले जाते कुल 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2400 रुपए बरामद किया है। आरोपी शंकर सहिस के विरूद्ध धार 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे