महासमुन्द

जहर सेवन से एक व्यक्ति की मौत
02-May-2023 4:22 PM
जहर सेवन से एक व्यक्ति  की मौत

महासमुंद, 2 मई। सरायपाली में जहर सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। किशोर बाघ ने थाने में सूचना दी है कि 30 अप्रैल को सुबह करीब 9.20 बजे बैधपाली निवासी दुखलाल बाघ 45 साल ने जहर सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नाबालिग का अपहरण

महासमुंद, 2 मई। महासमुंद थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत में प्रार्थी ने बताया है कि 30 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग नातिन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  भादवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट