महासमुन्द

जुआ खेलते 4 हिरासत में
02-May-2023 4:08 PM
जुआ खेलते 4 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 मई। खल्लारी पुलिस ने कल 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया है। अत: थाना खल्लारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पडक़ी पाली नहर नाली के आगे जंगल में कुछ लोगों द्वारा 52 परियों की फड़ सजाई गई है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी ने स्टाफ  को तत्काल रेड कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। तत्काल थाना खल्लारी की एक टीम घटनास्थल पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान कुछ जुआरी घटनास्थल से फ रार हो गए लेकिन 4 लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट  के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया गया है।


अन्य पोस्ट