महासमुन्द
प्रीतम सिंह खनूजा का निधन
02-May-2023 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 2 मई। नगर के न्यू प्रीतम ज्वैलर्स के संचालक प्रीतम सिंह खनूजा (80) का शनिवार को रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। स्व. प्रीतम सिंह खनूजा पूर्व पार्षद सुरजीत सिंह जित्ती एवं वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर सिंह खनूजा के अग्रज एवं टीवी सेटर संचालक परमजीत खनूजा, बलजीत सिंह एवं डिम्पल खनूजा के पिता थे। अंतिम संस्कार रविवार सुबह साढ़े 9 बजे मुक्तिधाम पिथौरा में किया गया। अंतिम अरदास का कार्यक्रम 5 मई शुक्रवार को स्थानीय गुरुतेग बहादुर धर्मशाला में रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे