महासमुन्द

महासमुंद का एक ऐसा सेंटर जहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते हैं बोरे बासी
01-May-2023 2:19 PM
महासमुंद का एक ऐसा सेंटर जहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते हैं बोरे बासी

  अभी तक 18 हजार मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार

  देश और दुनिया भर के लोग पहुंचते हैं इलाज कराने

डाक्टर कहते हैं-बोरे बासी हृदय रोग, स्किन,   डायरिया सहित एकाग्रता और वेट लॉस के लिए    कारगर है

 चाय, काफ ी, शराब की लत से मिलता है छुटकारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 मई। एक तरफ  मेडिकल साइंस नए नए अन्वेषण और आधुनिक उपकरणों से बीमारियों का उपचार करने में सफलता हासिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ का प्रिय और पारम्परिक आहार बोरे बासी से भी कई रोगों का सफ लतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का ही प्रभाव है कि अब डॉक्टर भी प्रिस्क्रिप्शन में बोरे बासी रिकमेंड करते हैं।

जिला मुख्यालय महासमुंद से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्राम पटेवा के पास ग्राम रायतुम में एक ऐसा नेचर क्योर सेंटर है जहां डॉक्टर भी मरीज के डाइट में बोरे बासी को अनिवार्य और मुख्य आहार के रूप में शामिल करते हैं। यहां के डॉक्टरों का मानना है कि बोरे बासी में भरपूर विटामिन बी 12, कैल्शियम, पोटेशियम सहित अनेक पौष्टिक गुण के साथ हृदय रोग, स्किन रोग, डायरिया सहित अनेक रोगों से लडऩे की क्षमता है।

डॉक्टरों का कना है कि पहले यह सामान्य समझ थी कि बोरे बासी सिर्फ  राज्य के मजदूर और किसानों का प्रिय आहार है। लेकिन अब हमारे राज्य के बोरे बासी को देश के साथ विदेशी लोग भी बड़े चाव से खा रहे हैं। दरअसल में बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आहार का अभिन्न हिस्सा रहा है। यहां के मजदूर किसान गर्मी के दिनों में बोरे बासी खाकर ही काम में निकलते थे।

गत वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के सम्मान में स्वयं बोरे बासी खाई थी। इस वर्ष भी उन्होंने 1 मई श्रमिक दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाने अपील की है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों कल से बोरे बासी खाने की अपील की थी। लिहाजा महासमुंद जिले के हर घर में आज प्रात:11 बजे से बोरे बासी खाने का क्रम जारी है। जिले के सभी विधायक, कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के अफसर बोरे बासी का मजा ले रहे हैं।

कलेक्टर का कहना है कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ राज्य का पारंपरिक व्यंजन है। राज्य के विकास में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। बोरे बासी भी पौष्टिकता से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए हित कारक हैं। उन्होंने मजदूर दिवस पर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों से बोरे बासी खाने अपील की है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बोरे बासी है।

गौरतलब है कि ग्राम रायतुम में वर्ष 2018 से फाइव लोटस इंडो जर्मन नैचर क्योर सेंटर संचालित है जहां बोरे बासी अन्य डाइट के साथ इलाज का मुख्य माध्यम है। यहां की चीफ  मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रंजीता ने बताया कि बोरे बासी में चावल में पाए जाने वाले आर्सेनिक की मात्रा को कम करने की अद्भुत क्षमता है। इसके अलावा यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। पेट को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी में लू लगने से बचाता है। यहां तक कि यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

डॉ. रंजीता ने बताया कि सप्ताह में यदि तीन बार भी बोरे बासी खाया जाए तो इससे मेमोरी पावर गेन होती है और एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि बोरे बासी के सेवन से माउथ अल्सर के उपचार में भी मदद मिलती है। शिशुवती माताओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। बोरे बासी खाने से मां का दूध भी पर्याप्त मात्रा में बनता है। उन्होंने कहा कि यहां बोरे बासी में अदरक, दही, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काला नमक, प्याज मिलाकर और राई के छौंक लगाकर यहां भर्ती मरीजों को दिया जाता है। इससे इसका स्वाद भी बढ़ता है साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी फ ायदेमंद होता है।

सेंटर में बोरे बासी बनाने वाले सैफ  राज किशोर ने बताया कि पहले चांवल को पकाते हैं। फि र पके हुए चावल में से आधा पसिया को निकाल देते हैं। फि र उसे ढंककर किसी गर्म जगह पर रात भर के लिए रखते हैं। सुबह इसे टमाटर चटनी,सिलबट्टा,लाल भाजी, पालक, चौलाई भाजी, ककड़ी के साथ खाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फ ायदेमंद है साथ ही इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि बोरे बासी खाने से चाय कॉफ ी और यहां तक शराब की लत भी धीरे-धीरे छूट जाती है। यहां स्वास्थ लाभ लेने पहुंची अंबिकापुर की स्वेच्छा सिंह ने बताया कि जब से वे यहां आई है तब से उन्हें अन्य डाइट के साथ बोरे बासी दिया गया। इससे उन्हें वास्तव में स्वाथ्य लाभ मिला है। तनाव दूर हुई है और मानसिक एकाग्रता बढ़ी है। सेंटर के संचालक राजेश सिंह ने बताया कि इस सेंटर की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी और यहां 100 बेड की सुविधा है। यहां देश भर के अलावा अन्य देश के लोग भी विभिन्न रोगों का उपचार कराने पहुंचते हैं। यहां अभी तक लगभग 18 हजार लोगों का बोरे बासी खिलाकर सफलता पूर्वक उपचार किया गया है।


अन्य पोस्ट