महासमुन्द

दुग्ध सहकारी समिति कछरडीह के लिए बनेगा भवन
29-Apr-2023 8:13 PM
दुग्ध सहकारी समिति कछरडीह के लिए बनेगा भवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 अप्रैल। दुग्ध सहकारी समिति कछरडीह के लिए तीन लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने वर्तमान भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी देते हुए भवन निर्माण की मांग रखी। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर विधायक निधि से तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समिति के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

शुक्रवार को दुग्ध सहकारी समिति कछरडीह के सदस्य संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान भवन जर्जर स्थिति में है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। भवन के अंदर रहने के दौरान हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। यहां भवन की आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर पूर्व सरपंच संतोष साहू, कृष्ण कुमार, लोकनाथ, मूलक ध्रुव, फत्तेराम, दशरथ ध्रुव, गिरीश, उमाशंकर, चैतराम, खगेश्वर, धनीराम, चैतराम, जगमोहन, नकुल आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

गौरा चौरा निर्माण के लिए दो लाख की घोषणा

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्राम झालखम्हरिया में आदिवासी ध्रुव समाज के लिए गौरव चौरा निर्माण के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। कल शुक्रवार को झालखम्हरिया में आदिवासी ध्रुव समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर बताया कि झालखम्हरिया में आदिवासी ध्रुव समाज के द्वारा करीब चालीस साल पूर्व यहां गौरा चौरा का निर्माण कराया गया है। जो जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुका है। लिहाजा गौरा चौरा निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की।


अन्य पोस्ट