महासमुन्द
महासमुंद, 29 अप्रैल। जिला कार्यालय के राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 उमेश वर्मा के अद्र्धवार्षिकीय आयु 30 अप्रैल 2023 को पूर्ण होने पर कल उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें कलेक्टर कार्यालय परिवार सहित राजस्व अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी गई। उमेश वर्मा की शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति 30 जनवरी 1999 को सहायक ग्रेड.3 के पद पर जिले में हुई थी। वे अपने जीवन काल की लंबी अवधि लगभग 24 वर्ष तक शासकीय सेवा में रहकर ईमानदारी पूर्वक कार्यों का निर्वहन किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा ने उसके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके कार्यों को सराहा। उमेश वर्मा ने कहा कि जिला कार्यालय के राजस्व विभाग में किए गए कार्य उन्हें हमेशा याद रहेंगे। यहां का स्टाफ परिवार की भांति एक दूसरे का सहयोग करते थे। अधिकारी भी हमेशा मार्गदर्शन देते रहे। जिनके कारण सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण कर पाया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, नेहा भेडिय़ा, मिशा कोसले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।