महासमुन्द

दाल भात सेंटर का निरीक्षण, भोजन कर गुणवत्ता परखी
29-Apr-2023 3:40 PM
दाल भात सेंटर का निरीक्षण, भोजन कर गुणवत्ता परखी

महासमुंद, 29 अप्रैल। पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा ने पार्षद देवी चंद राठी के साथ गुरूघासीदास बस स्टैंड में चल रहे दाल भात सेंटर का निरीक्षण किया एवं भोजन कर गुणवत्ता परखी। आकस्मिक निरिक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता उत्तम पायी गयी।  भोजन के दौरान डॉ. चोपड़ा ने विभिन्न स्थानों से आये लोगों से चर्चा की। लोगों ने 10 रुपए मेें प्राप्त होने वाले इस भरपेट भोजन की तारीफ  करते हुए इसे राहत देने वाला बताया। अनेक मजदूरों ने केन्द्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजना से मजदूरों को काफी राहत है।

 उन्होंने बताया है कि साफ सुथरी रसोई कक्ष, स्टील के साफ  सुथरे बर्तनों में गैस से लगातार अच्छी क्वालिटी के चावल को पकाया जा रहा था। चावल के साथ थाली में सब्जी व आचार परोसा जा रहा था। दाल भात सेंटर के संचालक महेन्द्र सिक्का ने बताया कि प्रतिदिन अभी लगभग 300 से ज्यादा लोग इस सेंटर में भोजन कर लाभ उठा रहे हैं।


अन्य पोस्ट