महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 अप्रैल। वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य अस्तित्व में आया जिसका नाम पड़ा छत्तीसगढ़. जो की अपार वन एवं खनिज संपदा से युक्त था। बीते दो दशकों में सरकारें आई और गई, लेकिन छत्तीसगढ़ समुचित विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ रहा था।
फिर वक्त आया वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव का जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी। तब से लेकर आज पर्यंत तक यह राज्य छत्तीसगढ़ अपने चौमुखी विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध ग्राम देवरी में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी में 85.02 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पानी टंकी निर्माण कार्य का तथा 5 लाख 20 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का निर्माण कार्य छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने की। वही विशेष अतिथि की आसंदी पर सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर विराजमान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम में देवी देवताओं की पूजा अर्चना से हुई तत्पश्चात पानी टंकी निर्माण कार्य एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भेख राम यादव, मुंशी लाल साहू सरपंच, संतोष चक्रधारी सुनील श्रीवास शिव धन साहू भारत साहू, बिसाहू मार्कंडेय गीत कुमार निषाद पुन्नू लाल साहू डेरहा राम साहू पवन कुमार साहू, बंसी चक्रधारी डेरहा निषाद, लालाराम चक्रधारी राजू श्रीवास, टुकेंद्र श्रीवास मिलाप साहू, सुनील टांडे, रामप्रसाद विश्राम निषाद बालेश साहू भुलाऊ राम, प्रदीप यादव रमेश साहू, सरपंच राजेंद्र शर्मा, भुवन साहू जीवन साहू शिवम उपाध्याय रघु साहू गोलू जैन मनोज चंद्राकर इंदु चक्रधारी दुर्गेश के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रहे।