महासमुन्द

राशि राजिम विधानसभा चुनाव प्रभारी
28-Apr-2023 5:06 PM
राशि राजिम विधानसभा चुनाव प्रभारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28अप्रैल। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम की अनुशंसा पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को राजिम विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी बनाए जाने से समर्थकों व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वहीं समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्वों का आभार प्रकट किया है। अपनी नियुक्ति पर श्रीमती महिलांग ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है।         

उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जोडऩे का काम किया जाएग-ा। साथ ही संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा किए साथ ही मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के जनमानस के भावनाओं के अनुरूप चलाई जा रही योजना को जन जन तक पहुंचाना का भी काम करेंगे। प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अमन चंद्राकर, हफीज कुरैशी, मंगेश टांकसाले, लता कैलाश चंद्राकर सहित कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।


अन्य पोस्ट