महासमुन्द

जोबा और गोड़पाली में बनेगा साहू समाज के लिए भवन
28-Apr-2023 2:31 PM
जोबा और गोड़पाली में बनेगा साहू समाज के लिए भवन

सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की घोषणा

महासमुंद, 28 अप्रैल। ग्राम पंचायत जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जोबा और गोड़पाली में भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन-तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। जिस पर सामाजिक पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।

गुरूवार को ग्राम पंचायत जोबा व गोड़पाली से साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि जोबा व गोड़पाली में साहू समाज का कोई भवन नहीं है। जिससे धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां एक सामाजिक भवन की नितांत आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। 

राशि की घोषणा पर साहू समाज के चेतनलाल साहू, मनहरण साहू, राजकुमार साहू, करण सिंह साहू, दयाराम साहू, लोकनाथ साहू, आजूराम साहू, श्यामलाल साहू, यादराम साहू, देवसिंग साहू, केजउ साहू, खिलेंद्र साहू, श्यामलाल साहू, मनोज कुमार साहू, देवकांत साहू, गुलाबचंद साहू, जनकराम साहू, पुनीतराम साहू, गौतम साहू, राजेश साहू आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
 


अन्य पोस्ट