महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27अप्रैल। छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुनर्गठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। उन्होंने नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें अभिषेक जैन को प्रदेश सह सचिव, परितोष शर्मा को जिला मिडिया प्रभारी, सेवाराम साहू को जिला सोशल मिडिया प्रभारी, कादिर चौहान को जिला कार्यक्रम प्रभारी, तुलूराम ध्रुव को सिरपुर ब्लॉक का प्रभार देकर नियुक्ति प्रदान की है।
प्रदेश प्रभारी द्वारा महासमुंद जिले के कार्यकर्ताओं को नियुक्ति प्रदान करने पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, लोकसभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, लोकसभा सचिव संजय यादव, जिला सचिव खिरोद पटेल, सकील खान, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, मुनुदाऊ, डोंगर सिंग चक्रधारी, रामदयाल पटेल, भूषण सिन्हा, केशव पटेल, पूनाराम निषाद, पुरषोत्तम साहू, महेश कर्ष, कैलाश जैन, सनतराम चौहान, कृतराम, अजय, हेमलाल यादव, जागेश यादव, अगेश्वर यादव आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का आभार माना है।