महासमुन्द

प्राथमिक शाला सिरशोभा में अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार
26-Apr-2023 4:48 PM
प्राथमिक शाला सिरशोभा में अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार

महासमुंद, 26 अप्रैल। अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा संकुल केंद्र लांती विकासखंड सरायपाली में किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं माताओं के द्वारा शुभारंभ इस कार्यक्रम में शिक्षक दुर्वादल दीप ने अंगना म शिक्षा का शाब्दिक अर्थ बताते हुए इसकी आवश्यकता, महत्व, उद्देश्य, नियोजन व लाभ की जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका को काउंटर 1 से 9 तक के कौशलों को गतिविधि के साथ डेमो कराते हुए सबसे पहले अंगना म शिक्षा मेला सपोर्ट कार्ड भरने के तरीके बताए। संतुलन बना कर चलना, कूदना, पेपर फोल्डिंग, मिलान, रंग पहचान, वर्गीकरण, क्रम से लगाना, चित्र वाचन, आकार पहचान, गिनना, अंक पहचान, जमा, घटा, बच्चों का कोना, रंग भरें, लिखें, भाव पहचाने आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस दौरान माताओं के मनोरंजन के लिए रिंग फेंको प्रतियोगिता में प्रथम सुरेंद्री भोई द्वितीय उर्मिला, फुग्गा फूलाओ प्रतियोगिता में प्रथम बबीता भोई, द्वितीय सुरेन्द्री भोई, बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में प्रथम मंदाकिनी, द्वितीय सुरेन्द्री भोई, संतुलन बना कर चलना में बबीता भोई ने अपना स्थान बनाया।

इस प्रकार स्मार्ट माता के रूप में सुरेंद्री भोई, मंदाकिनी भोई को ताज एवं स्मार्ट माता का पट्टी पहनाकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट