महासमुन्द

शिक्षक प्रेमचन्द को कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान
26-Apr-2023 4:30 PM
शिक्षक प्रेमचन्द को कला कौशल साहित्य  रत्न सम्मान

महासमुंद, 26 अप्रैल। काव्य लेखन के विभिन्न विधाओं जैसे दोहा, चौपाई, लावणी, छंद आदि में उत्कृष्ट भावपूर्ण सृजन हेतु मिडिल स्कूल अरेकेल बसना के शिक्षक प्रेमचन्द साव को कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान 2023 से प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

बाराद्वार नगर पालिका अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य, गोप कुमार मिश्र सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सीतापुर उप्र, दिनेश रविकर, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम एवं कला कौशल साहित्य संगम जन सेवा संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष कौशल महंत कौशल की उपस्थिति में छंदों में सृजन हेतु छंदमाल्य सम्मान एवं साहित्य व शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु कला कौशल साहित्य रत्न सम्मान दिया गया है।  इस अवसर पर डॉ.भगवत स्वरूप फिरोजाबाद, डा.राकेश सक्सेना, गोप कुमार मिश्र सीतापुर, दिनेश रविकर रांची झारखंड, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जमशेदपुर झारखंड, रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर, विजय तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार बिलासपुर, प्रतिभा त्रिपाठी भिलाई आदि  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट