महासमुन्द
फाच्र्युन नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा के 23 बच्चों के आंखों की रौशनी बढ़ी
26-Apr-2023 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 अप्रैल। भंवरलाल पगारिया स्मृति में उनके सुपुत्र अशोक, योगेश और मुकेश पगारिया ने नि:शुल्क इलाज करते हुए फाच्र्युन नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा के 23 बच्चों के आंखों की रौशनी बढ़ा दी है। हालांकि ये बच्चे अभी भी देखकर पढ़ाई कर सकने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन इस इलाज के बाद अपने दैनिक काम खुद कर सकेंगे। बागबाहरा के फाच्र्यून विद्यालय के 23 बच्चों के जीवन में थोड़ी सी उजियारा बढ़ाने वाले भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट के अशोक पगारिया, योगेश, मुकेश पगारिया और डाक्टर आनंद सक्सेना ने कल बच्चों के आंखों का इलाज किया। इस इलाज में यहां पढ़ रहे 54 बच्चों के आंखों की जांच कर दवाईयां दी। इनमें से 23 बच्चों को चश्मा, मेमोरियल ग्लास, सिडिबी ग्लास एवं फिल्टर ग्लास का वितरण भी नि:शुल्क किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे