महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अप्रैल। भारत स्काउट गाइड जिला संघ महासमुंद द्वारा जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र के सामने प्याऊ घर का शुभारंभ किया। भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पीने की पानी उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने फीता काटकर प्याऊ घर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि प्याउ घर खुलने से रास्ता चलने वालों को शीतल पेय जल मिलेगा। प्यासे को पानी पिलाना महान कार्य होता है। जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना सेवा का कार्य होता है, हमारे स्काउट गाइड सेवा कार्य में अग्रणी रहते हैं। स्काउट गाइड प्रतिदिन बारी-बारी से प्याउ घर में सेवा कार्य करेंगे। स्काउट गाइड को राज्यपाल पुरस्कार के लिए सेवा कार्य करना होता सेवा कार्य की सूची में यह कार्य शामिल होगा।
राज्य मुख्य आयुक्त ने जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निद्र्रेश प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त कमल लुनिया ने एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव रामकुमार साहू ने किया।
इस अवसर पर जिला संघ महासमुंद के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर स्काउट गाइड के पदेन जिला आयुक्त गाइड एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, जिला आयुक्त स्काउट हिमांशु भारतीय, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, मंडी अध्यक्ष ब्रजेन बंजारे जिला सचिव रामकुमार साहू, जिला संगठन आयुक्त कमल लुनिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे, स्काउट प्रेम पटेल, भूपेन्द्र साहू, लुुकेश नामदेव, चूड़ामणी साहू, यतिन्द्र कुमार साहू, क्षितिज पांडेय, द्रोण टंडन, नीरज राव धाडग़े, मीनाक्षी साहू उपस्थित थे।