महासमुन्द
ट्रेन संचालन की संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुजीत को प्रशंसा पत्र
26-Apr-2023 2:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अप्रैल। महासमुंद रेलवे स्टेशन में पदस्थ रेलवेकर्मी सुजीत कुमार जंघेल को ट्रेन संचालन की संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 24 अप्रैल को डीआरएम विनीत सिंह ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। श्री जंघेल ने आपात स्थिति में सराहनीय कार्य किया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवेकर्मी सुजीत जंघेल ने बताया कि 30 मार्च 2023 सुबह पौने 9 बजे ट्रेन नंबर एनएसएनएफ महासमुंद रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी थी। कर्मी ने उक्त ट्रेन की जांच की तो देखा कि एनसीआर 56130870958 बीआरएन ओड 21वें वैन से वेल्डिंग फेल होने के कारण सेंटर सिल बाहर निकला हुआ था। इससे हादसा हो सकता था और नुकसान भी होता।
कर्मी ने तत्काल एसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डीआरएम ने कहा कि कर्मचारी ने आपात स्थिति में सराहनीय कार्य किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे