महासमुन्द

विस चुनाव की तैयारी, कानून व्यवस्था, अपराधों के निराकरण समेत संवेदनशील पुलिसिंग के टिप्स
26-Apr-2023 2:17 PM
विस चुनाव की तैयारी, कानून व्यवस्था,  अपराधों के निराकरण समेत संवेदनशील पुलिसिंग के टिप्स

आईजी ने कलेक्टर-एसपी के साथ ली वरिष्ठ अफसरों-थाना प्रभारियों की बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 अप्रैल। रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक  आरिफ  एच शेख ने  जिलाधीश महासमुंद व पुलिस अधीक्षक महासमुंद के साथ सर्किट हाउस में जिला पुलिस के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा आगामी कानून व्यवस्था, थाना कार्रवाई, बेसिक पुलिसिंग तथा अपराधों व शिकायतों के निराकरण के अलावा संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ  एच शेख अपने गरियाबंद जिला भ्रमण से लौटने के दौरान महासमुंद पहुंचे थे। यहां नवीन विश्राम गृह में जिलाधीश निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने उनका स्वागत किया। पुलिस महानिरीक्षक ने जिले के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर उचित आंकलन तथा त्वरित निराकरण को लेकर भी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार संवेदनशील व सतर्क बने रहने कहा। थाने में आने वाले पीडि़तों विशेषकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व गरीबों के साथ किसी भी प्रकार का दुव्र्यवहार को लेकर कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे समेत जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक व सभी शाखाओं के प्रभारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट