महासमुन्द
एसडीओपी ने पिथौरा थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
25-Apr-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 25 अप्रैल। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रेम साहू ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस थाना का निरीक्षण किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों एवं सरपंचों से चर्चा कर समस्याएं सुनी।
मंगलवार को एसडीओपी प्रेम साहू ने थाना पिथौरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए किट निरीक्षण भी किया।
इस दौरान पुलिस स्टाफ एवं अधिकारी /कर्मचारियों की वेशभूषा का अवलोकन कर परेड करवाया गया। थाना के रजिस्टरों एवम मालखाना का अवलोकन कर उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थाना पिथौरा के निरीक्षक शिवानंद तिवारी और पुलिसथाना स्टाफ उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्राम पिलवापाली कौडिय़ां पारा सुखिपाली, डुमरपाली,गिरना, ठाकुरदिया, जघोरा का भ्रमण कर सरपंच एवं आमजन से मिलकर समस्याओं के बारे जानकारी ली और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे