महासमुन्द

बिरकोनी में चंद्राकर समाज-खट्टी में सतनामी समाज का भवन बनेगा
25-Apr-2023 2:51 PM
बिरकोनी में चंद्राकर समाज-खट्टी में  सतनामी समाज का भवन बनेगा

मांग पर संसदीय सचिव ने की राशि देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25अप्रैल। बिरकोनी में चंद्राकर समाज व ग्राम खट्टी में सतनामी समाज के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। दोनों समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

कल सोमवार को बिरकोनी के चंद्राकर समाज का प्रतिनिधिमंडल संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि बिरकोनी में चंद्राकर समाज का कोई भी सामाजिक भवन नहीं है। भवन नहीं होने से सामाजिक आयोजनों में दिक्कतें आती है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा।

जिस पर समाज के चंदन चंद्राकर, द्वारिका चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, नरेंद्र चंद्राकर, भोलाराम चंद्राकर, अशोक चंद्राकर, बिसौहा चंद्राकर, विनय चंद्राकर, दौलत चंद्राकर, जीवनलाल, हेमराज चंद्राकर, कोमल चंद्राकर आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

इसी तरह प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अठगवा परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात कर खट्टी में सतनामी समाज के लिए मंगल भवन की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मंगल भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर तुलसराम धृतलहरे, देवकुमार जोशी, चिंताराम मिरी, महेश जोशी, हीरालाल मिरी, सोनालाल धृतलहरे, रोशन लाल, कन्हैया मिरी, रामदास, रिखीराम, चेतनकुमार, बृजलाल, विजय, फुनेश्वर, देव बंजारे, शुभम धृतलहरे, अशोक कुमार,  दिलीप कुमार, राजेश जोशी, कन्हैया, भोलाराम आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।


अन्य पोस्ट