महासमुन्द
महासमुंद, 24 अप्रैल। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छग का द्वितीय अधिवेशन सह सम्मेलन कल 25 अप्रैल को प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक शंकराचार्य भवन बागबाहरा रोड़ महासमुंद में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया होंगे।
अध्यक्षता महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, पालिका अध्यक्ष महासमुंद राशि त्रिभुवन महिलांग, कृष्णा चंद्राकर, डॉ. रश्मि चंद्राकर, खिलावन बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ढेलू राम निषाद उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से शिक्षक एलबी संवर्ग हिस्सा लेंगे।