महासमुन्द
बम्हनी में रामायण सम्मेलन
24-Apr-2023 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 अप्रैल। ग्राम बम्हनी में दो दिवसीय रामायण सम्मेलन का आयोजन 24 अप्रैल से किया गया है। जय अंबे मानस मंडली बम्हनी व ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस मानसगान में 11 मानस मंडली भाग लेंगी।
दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक मानस गान होगा। जिसमें प्रथम दिवस 5 व द्वितीय दिवस 6 मानस मंडली अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजनकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से रामायण मानसगान में भाग लेने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे