महासमुन्द

अंगना मं शिक्षा पढ़ाई तिहार मेला कल: महासमुंद जिले के सवा हजार प्राथमिक शालाओं से 12 हजार माताएं जुड़ीं
24-Apr-2023 3:13 PM
अंगना मं शिक्षा पढ़ाई तिहार मेला कल: महासमुंद जिले के सवा हजार प्राथमिक शालाओं से 12 हजार माताएं जुड़ीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 24 अप्रैल।
कल 25 अप्रैल को महासमुंद जिले में भी पढ़ाई तिहार मनाया जाना है। यहां भी अंगना मं शिक्षा पढ़ाई तिहार मेला की तैयारी की जा रही है। 

माताओं को स्कूलों से जोडक़र शिक्षा देने की योजना में राज्य सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर अंगना मं शिक्षा के नाम से स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया है। महासमुंद जिले के 1278 प्राथमिक शालाओं से 11 हजार 881 माताओं को गूगल फार्म के माध्यम से जोड़ा गया है। माताओं के जुडऩे के क्रम में महासमुंद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान है। पढ़ाई तिहार मेला में समस्त प्राथमिक शालाओं के बच्चों की माताओं को बच्चों के साथ आमंत्रित किया गया है। 

कल 25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार मनाने हेतु समस्त विकासखंड स्तरीय अधिकारी, संकुल समन्वयक व स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जिला महासमुंद समग्र शिक्षा से एपीसी विद्या साहू एवं जिला नोडल द्वारा समस्त ब्लॉक के नोडल एवं प्रत्येक ब्लॉक के पास संकुल समन्वयकों को अधिक से अधिक प्रचार कर मेला आयोजित करने निर्देशित किया गया है। 

यह आयोजन छोटे-छोटे बच्चों के लिए चलाया जा रहा है। ताकि बच्चा जब नए सत्र में शाला में प्रवेश ले, तो शाला के वातावरण से अनभिज्ञ ना रहे एवं भयमुक्त वातावरण में शिक्षा ग्रहण करें। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों एवं माताओं को दो साल से शिक्षा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक माताओं को बताएंगे कि बच्चों को क्या और कैसे सिखाना है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को घर पर उपलब्ध संसाधनों जैसे सब्जियां, चावल, विभिन्न चीजों से पढऩा लिखना कैसे सीखना है?  


अन्य पोस्ट