महासमुन्द

जोन स्तरीय अंतर डाइट प्रतियोगिता में महासमुंद डाइट का उत्कृष्ट प्रदर्शन
24-Apr-2023 3:10 PM
जोन स्तरीय अंतर डाइट प्रतियोगिता में महासमुंद डाइट का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 24 अप्रैल।
एससीईआरटी रायपुर के मार्गदर्शन में शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर अधीनस्थ डाइट एवं बीटीआई का जोन स्तरीय अंतर डाइट प्रतिोयगिता शैक्षिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नगरी में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद डाइट ने सभी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दर्ज करते हुये उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद से साहित्यिक एवं साहित्यक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन, क्रीड़ा प्रभारी कमलेश पांडेय एवं तिलोतमा प्रधान के कुशल मार्गदर्शन में सामूहिक गीत में तृतीय स्थान अर्जित कर योगिता चंद्राकर, पारसमणी, जागृति, अंजू, देशराज सिदार ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

एकल अभिनय मेें पारसमणी साहू द्वितीय, एकल गीत देशराज सिदार तृतीय, एकल नृत्य जागृति ध्रुव द्वितीय शिव तांडव नुक्कड़ नाटक में तृतीय रहे। इसी प्रकार ड्राइंग में योगिता चंद्राकर द्वितीय, वाद विाद पक्ष हिमांशु दुबे द्वितीय, क्रीड़ा प्रतियोगिता में फुगड़ी अंजू ध्रुव द्वितीय, गोला फेंक बालक सदानंद मिर्धा द्वितीय, भौंरा बालक अनीश यादव द्वितीय, शतरंज हिमांशु दुबे द्वितीय, बेडमिंटन बालक सूरजवादी तृतीय, क्वीज में नीलकंठ नंद दीक्षा चंद्राकर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। साथ ही कबड्डी एवं बालीबाल में सेमी फायनल में पहुंचकर शानदार माहौल तैयार किया। 

प्रतियोगिता में रायपुर जोन से रायपुर नगरी, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर,खैरागढ़, कबीरधाम, डोंगरगांव ने हिस्सा लिया। मेजबान नगरी डाइट के प्राचार्य डा. वीपी चंद्रा सहित समस्त फैकल्टी एवं छात्राध्यापकों का शानदार व्यवस्था प्रदान करने में बड़ी भूमिका रही।

प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिये प्राचार्य मीना पाणिग्रही, सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, के सिंग, व्याख्याता राजेश चंद्राकर, अमरदास कुर्रे, उमादेवी शर्मा, संतोष साहू, किरण कन्नौजे, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू सहित सुनील साहू, योगेन्द्र पांडे, प्रदीप साहू, आकांक्षा साहू ने प्रतिभागियों को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट