महासमुन्द
महासमुंद, 24 अप्रैल। प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद हड़ताली पंचायत सचिव अपने आंदोलन को और उग्र करते हुए 24 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल में बैठने का निर्णय लिया है। विगत 16 मार्च से ब्लॉक मुख्यालयों के सचिव काम बंद, कलम बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हड़ताल के 39 दिन पूर्ण होने के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा वार्तालाप नहीं करने के कारण सचिवों में रोष व्याप्त है।
पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से शासन की महत्वकांक्षी योजना सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, बेरोजगारी भत्ता फ ार्म, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, किसान न्याय योजना, गोबर खरीदी, रिपा कार्य, गौठान के काम प्रभावित हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि शासन-प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं करने के कारण सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सभी धरना स्थल में मुख्यमंत्री के नाम कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को ज्ञापन दिया गया है।