महासमुन्द

विशाखापत्तनम-रायपुर-विशाखापटनम ट्रेनें दोनों दिशाओं से रद्द
23-Apr-2023 3:41 PM
विशाखापत्तनम-रायपुर-विशाखापटनम ट्रेनें दोनों दिशाओं से रद्द

महासमुंद, 23 अप्रैल। टिटलागढ़-थेरुबली और टिटलागढ़-लखोली सेक्शन के बीच सुरक्षा संबंधी आधुनिकीकरण कार्यों के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। ट्रेनों का कैंसिलेशन और शार्ट-टर्मिनेशन आज 23 अप्रैल और 25 अप्रैल को है। अत: 25 अप्रैल तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों में ट्रेन संख्या 08527, 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर, विशाखापत्तनम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, 23 व 25 अप्रैल 2023 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 08317, 08318 संबलपुर-जूनागढ़ रोड.संबलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल 2023 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी। 25 अप्रैल को रायपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 26 अप्रैल को जूनागढ़ रोड से छूटने वाली 08276 जूनागढ़ रोड. रायपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। शॉर्ट-टर्मिनेशन के कारण आज 23 अप्रैल को संबलपुर से छूटने वाली ट्रेन संख्या 18301 संबलपुर-रायगढ़ा एक्सप्रेस टिटलागढ़ तक चलेगी। इसलिए टिटलागढ़ और रायगड़ा के बीच इस ट्रेन की कोई सेवा नहीं होगी।
 


अन्य पोस्ट