महासमुन्द
ईद की नमाज अदा कर मांगी अमन-शांति की दुआ,एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
23-Apr-2023 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 । महीने भर तक रोजा रखकर इबादत करने के बाद शनिवार को शहर में ईद की रौनक देखी गई। इस दौरान नये पोशाकों के साथ मुस्लिम युवा टोपी पहनकर नमाज अता करने पहुंचे। नवनिहाल से लेकर बुजुर्गों ने स्थानीय ईदगाह में लोगों के बीच अमन-शांति की दुआ मांगी।
ईद उल फितर के मौके पर शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर भी ईदगाह भांठा पहुंचकर मुस्लिम समाज के भाइयों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। कल त्यौहार के दौरान शहर एवं शहर के बाहर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। सुबह नमाज अदा करने के पूर्व से कुछ समय बाद तक भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया था। नमाज के बाद समाज के अध्यक्ष समेत समस्त मुस्लिम जनों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधार्ईयां दीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे