महासमुन्द
बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय शीघ्र शुरू होने के आसार
21-Apr-2023 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी पांडेय एव सीजे एम चित्ररेखा सोनवानी ने बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय खुलने की संभावना के मद्देनजर कल न्यायालय के लिये भवन एवं जज सहित स्टाफ के आवासीय व्यवस्था हेतु पूर्व में चयनित भवन एवं क्वार्टर का स्थल निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अतरिक्त व्यवस्था हेतु निर्देश दिये। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव भी वहां पहुंचे। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि व्यवहार न्यायालय भवन के भीतर बाहर सहित आवासीय व्यवस्था हेतु आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं त्वरित पूरी कराई जायेगी। श्री पांडेय के प्रवास के बाद क्षेत्र में व्यवहार न्यायालय शीघ्र होने के आसार नजर आने लगे हैं। वर्षों से उक्त न्यायालय की मांग जनहित में की जा रही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे