महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल। जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा, घुरूवा, बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा.पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने गौठान में जय मां लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान गौठान वहां चल रहे कार्यों का जायज़ा लिया और निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना और गौठान योजना राज्य के विकास मॉडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है।
इस दौरान रवि निषाद अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस बागबाहरा कमल नारायण साहू, सरपंच एल्डरमेंड विष्णु महानंद खोपली मंडी अध्यक्ष जयंती लाल चंद्राकर सोमेश दवे ममता चंद्राकर अधिवक्ता भगत राम मांझी रामालिया यादव उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदूलाल साहू अध्यक्ष पिछड़ा ब्लाक कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे ।