महासमुन्द

कोटवार पर पद का दुरुपयोग का आरोप,
21-Apr-2023 2:50 PM
कोटवार पर पद का दुरुपयोग का आरोप,

महासमुंद, 21अप्रैल। कल ग्राम चिरको के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा से मुलाकात कर गांव में कोटवार दूधनाथ कुर्रे की शिकायत की। बताया कि कोटवार श्री कुर्रे विगत कई वर्षों से अपने पद का दुरुपयोग कर गांव में अशांति फैला रहा है। चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर धार्मिक भावनाओं को ठेेस पहुंचाने,  इससे ग्रामवासी परेशान हैं। गांव वालों ने इस बाबत एक शिकायत डॉ.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में कलेक्टर तथा अनुविभागीय अधिकारी से भी की है। ग्रामीणों की मांग है कि कोटवार को 15 दिनों के भीतर हटाने की प्रक्रिया पूरी किया जाए। अथवा एन एच 53 में चक्का जाम किया जाएगा। इस अवसर पर चिरको के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगत पटेल, सरपंच हरिराम पटेल,जवाहर साहू, ताम्रध्वज साहू,सामरू साहू, नेमीचंद साहू,विनायक साहू, किशन लाल साहू,दाउ लाल साहू, परदेशी साहू, टीके लाल साहू, दुष्यंत धु्रव, नंदकुमार साहू, कौशल लोधी, लोकनाथ साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट