महासमुन्द

मोबाइल दुुकान में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद
20-Apr-2023 3:34 PM
मोबाइल दुुकान में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद

महासमुंद, 20 अप्रैल। एक मोबाइल दुुकान में चोरी करते हुए नकाबपोश की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्रार्थी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है किंतु सुबह 10 बजे समाचार लिखते तक एफ आईआर दर्ज नहीं हुआ है।

घटना की रात चांडक पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित जय महावीर मोबाईल शाप में एक नकाबपोश अज्ञात चोर ने रात्रि डेढ़ बजे के आसपास चोरी की घटना को अंजमा दिया है। प्रार्थी संदीप गुप्ता, संजीत गुप्ता ने सिटी कोतवाली में दिए गए आवेदन में बताया है कि 18 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद दुकान के कैमरे में नकाबपोश चोरी करते दिख रहा है। उक्त नकाबपोश करीब पौन घंटे तक टार्च की रोशनी से दुकान का बारीकी से निरीक्षण करता रहा। दुकान में और भी कीमती मोबाईल रखा हुआ था। रिपेयर के लिए आए मोबाईल को भी वह टटोलता रहा।

इसी बीच गल्ले में रखे रकम पार करने के साथ ही तीन नग मोबाईल चोरी कर ली। अज्ञात चोर घर के उपर सीढ़ी से आया था, जो सीसी टीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 


अन्य पोस्ट